श्रीराम मंदिर का 41वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा…
अखंड कीर्तन और मंगल आरती के साथ प्रसाद वितरण का होगा आयोजन
रुकमानंद कन्हैयालाल मंडावेवाला चैरिटेबल ट्रस्ट शिलांग द्वारा संचालित श्रीराम मंदिर का 41वां वार्षिकोत्सव शुक्रवार को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। ट्रस्ट के राजेश मंडावेवाला ने बताया कि दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के तहत गुरुवार को अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया।
शुक्रवार को दोपहर 12:15 बजे मंगल आरती होगी, इसके बाद 12:30 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु उपस्थित होकर भक्तिमय वातावरण का हिस्सा बने।
Comments are closed.