जेरठी गांव की श्री कृष्ण गोशाला में गो-सवामणी का भव्य आयोजन किया गया। झाबरमल मुवाल ने बताया कि इस अवसर पर गोशाला की गायों की विशेष सेवा की गई। गोवंश को मीठा दलिया, हरा चारा और गुड़ प्रदान किया गया। इसके अलावा, गोशाला के कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया। गो-सवामणी के दौरान स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे और इस पुण्य कार्य में भाग लिया।
Comments are closed.