श्री पंचवटी हनुमान मंदिर में भजन संध्या का आयोजन…

कलश यात्रा और निशान पूजन के साथ भक्तों ने गाए भजन

शांति नगर सुभाष कॉलोनी स्थित श्री पंचवटी हनुमान मंदिर में भजन संध्या का भव्य आयोजन हुआ। मंदिर पुजारी दिलीप सैनी ने बताया कि संत भगवान दास महाराज सहित अन्य कलाकारों ने भक्तिमय भजनों की सुंदर प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह महिलाओं की कलश यात्रा और निशान पूजन से हुई। भजन संध्या के बाद श्रद्धालुओं को मंदिर में भोजन प्रसादी वितरित की गई।

Comments are closed.