संस्कार इंटरनेशनल स्कूल ने नेशनल साइंस ओलंपियाड में 68 गोल्ड मेडल जीतकर नाम रोशन किया

90 छात्रों में से 68 ने गोल्ड मेडल हासिल कर स्कूल को गर्व महसूस कराया

संस्कार इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने नेशनल साइंस ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन करते हुए 68 गोल्ड मेडल जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में स्कूल के 90 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से 23 छात्रों ने गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन और 45 छात्रों ने गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस प्राप्त किया।

इस उपलब्धि पर स्कूल के चेयरमैन बाबूलाल मील ने शिक्षकों और छात्रों को शुभकामनाएं दी। अकादमिक डायरेक्टर्स मधु काबरा, नमिता, एकता अरोरा और प्रिंसिपल रोशन सिहाग ने इसे स्कूल की गुणवत्ता और अनुशासन का परिणाम बताया। प्रिंसिपल रोशन सिहाग, वाइस प्रिंसिपल अंजू शर्मा और एग्जाम कंट्रोलर अनिल कुमार ने छात्रों को बधाई दी।

Comments are closed.