सड़क हादसे में घायल युवक की मौत…

जयपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम, सीकर में चलाते थे मेडिकल शॉप

सीकर में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह हादसा 2 फरवरी को उद्योग नगर इलाके में हुआ था, जब एक स्विफ्ट कार जलदाय विभाग के ऑफिस के पास पेड़ और दीवार से टकरा गई थी। दुर्घटना में एक युवक, रौनक उर्फ लाला, की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अन्य घायल हो गए थे।

गंभीर रूप से घायल विकास शर्मा को जयपुर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। विकास सीकर के तिलक नगर निवासी थे और लक्ष्मी मार्केट में मेडिकल शॉप चलाते थे। वे समाजसेवा में भी सक्रिय रहते थे। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Comments are closed.