सप्तम राष्ट्रीय पोषण मेले का हुआ आयोजन….

मेले में गर्भवती महिलाओ की गोद भराई व छः माह पूर्ण करने वाले बच्चो का करवाया अन्नप्राशन

बाल विकास परियोजना सीकर शहर में मंगलवार को सप्तम राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के तहत पोषण मेले का आयोजन गोपाल सदन में किया गया। मेले का आगाज मां शारदे की आराधना से किया गया। मेले में परियोजना अधिकारी रिया पूनिया ने आंगनबाडी  शिक्षिकाओ को पोषण माह  का आयोजन का महत्व व मोटे अनाज, उससे बनने वाले व्यंजन, गर्भवती महिलाओ के लिए सन्तुलित भोजन का महत्व, स्तनपान और स्तनपान मे मां का पहला दूध बच्चे के लिए क्यों जरूरी है।

गर्भवस्था के दौरान एक महिला का खुश रहना क्यों जरूरी है की विस्तार से जानकारी दी। सैक्टर सुपरवाइज़र सरिता ढाका ने सभी आंगनबाडी शिक्षिकाओं को विभाग की योजनाओ को समुदाय तक पहुंचाने और लाभार्थियो तक विभाग की सेवाओ को पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए शालापूर्व शिक्षा को खेल खेल के माध्यम से देने के​ लिए प्रेरित किया। सुपरवाइज़र वन्दना शर्मा ने पोषण माह के महत्व के बारे मे बताया। मेले में गर्भवती महिलाओ की गोद भराई व छः माह पूर्ण करने वाले बच्चो का अन्नप्राशन करवाया गया व सुपरवाइज़र मन्जू लता ने इनके महत्व के बारे में बताया। मेले में परियोजना की आंगनबाडी शिक्षिकाओ ने केन्द्र पर आने वाले पोषाहार से अलग—अलग तरह के व्यंजन बनाकर व्यंजन स्टाॅल लगाई जिनका परियोजना अधिकारी व सैक्टर प्रभारी द्वारा अवलोकन किया गया और पोषण से बनने वाले व्यजन के बारे में लाभार्थियो को बताने के लिए प्रेरित किया।

आंगनबाडी शिक्षिका शर्मिला व मन्जू देवी ने पोषण माह की थीम पर मोटे अनाज से रंगोली बनाकर पोषण का सन्देश दिया। इस दौरान व्यंजन व रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओ को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। विभाग के कनिष्ठ सहायक सुभाष वर्मा ने सभी का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया। इस दौरान ब्लाॅक कॉर्डिनेटर विक्रम सिंह चौहान, बनवारी कुमावत, सानू चौहान व परियोजना की सभी आंगनबाडी शिक्षिकाएं मौजूद रही।

Comments are closed.