समर्थपुरा विद्यालय में नए नेतृत्व का आगाज़, सम्पत सिंह ने संभाला प्रधानाचार्य पद
समर्थपुरा विद्यालय में नए नेतृत्व का आगाज़, सम्पत सिंह ने संभाला प्रधानाचार्य पद
समर्थपुरा विद्यालय में नए नेतृत्व का आगाज़, सम्पत सिंह ने संभाला प्रधानाचार्य पद
सीकर।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) राजस्थान, सीकर के प्रदेश सभाध्यक्ष सम्पत सिंह ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, समर्थपुरा (सीकर) में प्रधानाचार्य पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के साथ ही विद्यालय परिसर में उत्साह, ऊर्जा और नई उम्मीदों का वातावरण बन गया।
सम्पत सिंह का व्यक्तित्व ऊर्जा, अनुशासन और शैक्षिक समर्पण का सशक्त प्रतीक रहा है। शिक्षा क्षेत्र में उनके व्यापक अनुभव, संगठनात्मक दक्षता और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता उन्हें विशिष्ट पहचान प्रदान करती है। उनके नेतृत्व में विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता, अनुशासन और परीक्षा परिणामों में सकारात्मक एवं प्रभावी बदलाव की संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं।
संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनका मार्गदर्शन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को नई दिशा देगा तथा शिक्षक समुदाय को प्रेरित करेगा। उनका मिलनसार, दूरदर्शी एवं नेतृत्वक्षम व्यक्तित्व विद्यालय को उत्कृष्टता के नए आयामों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण ने उज्ज्वल कार्यकाल, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर सफलता की कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
Comments are closed.