सरदारशहर कृषि मंडी में मूंगफली तुलाई फिर से शुरू…

बारदाना की आपूर्ति से किसानों को मिली राहत

सरदारशहर कृषि मंडी में पिछले पांच दिनों से बारदाना की कमी के कारण मूंगफली तुलाई की प्रक्रिया रुकी हुई थी, लेकिन अब यह फिर से शुरू हो गई है। मंगलवार शाम को कृषि मंडी में बारदाना की आपूर्ति होने के बाद बुधवार से किसान अपनी मूंगफली को समर्थन मूल्य पर तुलाई करवा सकते हैं।

डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. विभा खेतान ने बताया कि बारदाना की कमी के कारण तुलाई रुकी हुई थी, लेकिन अब इसे फिर से शुरू किया जा रहा है। वर्तमान में सरदारशहर खरीद केंद्र पर 22,500 बोरी बारदाना आई है, जबकि केंद्र ने 4 लाख बोरी के लिए लेटर लिखा है। ठेकेदार महेश कुमार और रफीक खान ने बताया कि अब बारदाना उपलब्ध हो गया है और ऑनलाइन टोकन प्राप्त किसानों के लिए तुलाई शुरू हो गई है। राजस्थान किसान यूनियन के जिला महामंत्री रामेश्वरलाल पूनिया ने सरकार से बारदाना समय पर उपलब्ध कराने की अपील की है।

Comments are closed.