सरदारशहर में मेगा हाईवे पर पाइपलाइन लीकेज से सड़कें खराब, व्यापारियों ने प्रदर्शन की दी चेतावनी…
एलएनटी कंपनी की लापरवाही से सड़कें कीचड़मय, स्थानीय लोग परेशान
सरदारशहर में मेगा हाईवे पर अशोक स्तंभ के पास दो महीने पहले एलएनटी कंपनी द्वारा डाली गई पाइपलाइन में लीकेज हो गया है। इससे पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। व्यापारियों ने इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
स्थानीय व्यापारी नरेंद्र सिंह राठौड़ और बंशी भांभू ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर पाइपलाइन की लीकेज ठीक नहीं की जाती, तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे और एसडीएम कार्यालय के सामने मुख्यमंत्री का पुतला जलाएंगे। एसडीएम दिव्या चौधरी ने जानकारी दी है कि एलएनटी कंपनी के कर्मचारियों को समस्या के समाधान के लिए निर्देशित किया गया है।
Comments are closed.