सांड बना रक्षक: स्कूल संचालक को डसने आ रहे सांप ने बदला रास्ता…
CCTV में कैद हुई अनोखी घटना, गली में घूमते सांड के चलते सांप वापस लौट गया
सीकर के शिवसिंहपुरा हाउसिंग बोर्ड में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक सांड ने अनजाने में स्कूल संचालक संजय बारी की जान बचा ली। 24 मार्च की रात करीब 10:30 बजे संजय अपने घर के बाहर बैठकर मोबाइल चला रहे थे, तभी एक सांप उनकी ओर बढ़ने लगा।
CCTV फुटेज में देखा गया कि जैसे ही सांप उनके करीब पहुँचा, अचानक एक सांड गली में घूमता हुआ उनकी ओर आया। सांड को देखकर सांप तुरंत दिशा बदलकर वापस चला गया। इस दौरान संजय की नजर जैसे ही सांप पर पड़ी, वे घबरा गए और तुरंत घर के अंदर भाग गए। बाद में CCTV देखने पर उन्हें पता चला कि सांड के आने से ही सांप ने रास्ता बदला था। संजय ने बताया कि सांप उनसे महज 2-3 फीट की दूरी पर था।
Comments are closed.