सांसद राहुल कस्वां ने चूरू रेलवे स्टेशन का अमृत भारत योजना निरीक्षण किया…

स्टेशन को सुधारने के लिए जाली चेंज, प्लेटफार्म और आरपीएफ बिल्डिंग की मरम्मत

सांसद राहुल कस्वां ने शुक्रवार को चूरू रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन के काम की धीमी गति पर चिंता जताई और कई सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। इनमें स्टेशन पर जाली चेंज करने, एक अतिरिक्त टायलेट बनाने, प्लेटफार्म नंबर एक का नया फर्श लगाने, आरपीएफ बिल्डिंग और सीटीआई ऑफिस में अलग से टायलेट बनाने जैसे सुधार शामिल हैं। उन्होंने बीकानेर डिवीजन के एडीआरएम रूपेश यादव से भी स्टेशन के काम को गति देने पर चर्चा की। सांसद ने स्टेशन को बेहतर बनाने के लिए स्थानीय कला व संस्कृति को दर्शाने वाली ग्राफिक्स तैयार करने और अगले 25 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए।

Comments are closed.