सातड़ा में किसान संगोष्ठी में कृषि और रोजगार पर चर्चा…

सरकारी उपक्रमों के निजीकरण और फसल के उचित दाम पर उठे सवाल

गांव सातड़ा में गुरुवार को अखिल राजस्थान किसान, मजदूर व कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष और कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आदूराम न्यौल के सानिध्य में किसान संगोष्ठी आयोजित की गई। न्यौल ने कहा कि देश की प्रगति के लिए कृषि और औद्योगिक क्षेत्र में विकास बेहद जरूरी है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ सकें और देश आत्मनिर्भर बने।

उन्होंने सरकारी उपक्रमों के निजीकरण और उन्हें पूंजीपतियों को सौंपने की नीतियों की आलोचना की, जिससे रोजगार के अवसर घटने की बात कही गई। साथ ही, किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलने पर चिंता व्यक्त की। न्यौल ने छोटे कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर संपतमल दर्जी, नौरंगलाल न्यौल, लिछमण मेघवाल, और अन्य प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे।

Comments are closed.