सीएलसी के 30वें स्थापना दिवस पर होगा ‘सीएलसी 3.0’ का लॉन्च, सीकर को मिलेगी नई ऊंचाई…
शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा सीएलसी, नीट और जेईई में देशभर में लहराया सफलता का परचम
नीट, जेईई, एनडीए तथा सीबीएसई एवं आरबीएसई स्कूलिंग के लिए देशभर में प्रतिष्ठित संस्थान सीएलसी अपने 30वें स्थापना दिवस को भव्यता से मनाने जा रहा है। इस अवसर पर 31 जनवरी को सीएलसी 3.0 लॉन्च किया जाएगा, जो अगले 10 वर्षों का विजन प्रस्तुत करेगा और सीकर को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। स्थापना दिवस से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएलसी सीईओ साहिल चौधरी ने वर्ष 1996 से लेकर 2024 तक सीएलसी की विकास यात्रा को साझा किया। उन्होंने बताया कि 1996 में सीएलसी की नींव रखे जाने के बाद से संस्थान ने निरंतर सफलता की ऊंचाइयां छुईं और सीकर को एक एजुकेशन हब के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।साहिल ने बताया कि वर्ष 2024 में सीकर ने नीट परिणामों में पूरे देश में श्रेष्ठता का परचम लहराया। उन्होंने कहा कि सीएलसी ने गुणात्मक आधार पर अपने 2023 के परिणाम की तुलना में 7 गुना बेहतर प्रदर्शन किया। यह उपलब्धि न केवल सीएलसी के छात्रों की कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि संस्थान की अपडेटेड स्टडी मैटेरियल और रणनीतियों की सफलता का प्रमाण भी है।
Comments are closed.