सीएलसी विजयोत्सव में सम्मान पाकर खिले मेडिकोज और आईआईटियंस के चेहरे…

नीट और जेईई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 2000 छात्रों का सम्मान, सीएलसी की तीसरी पीढ़ी की तैयारी पर जोर

नीट और जेईई प्रवेश परीक्षा में देशभर में पहचान बना चुके संस्थान सीएलसी में नीट और जेईई 2024 में चयनित सीएलसी के छात्रों तथा उनके अभिभावकों को सम्मानित करने के लिए विजयोत्सव 2024 का आयोजन किया गया। विजयोत्सव के दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजस्थान विधानसभा श्री राजेंद्र राठौड़, सातड़ा आश्रम महंत श्री ज्ञाननाथ जी महाराज, धोद विधायक श्री गोरधन वर्मा, पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री हरिराम रणवा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कमल सिखवाल, समाजसेवी श्री चितरंजन राठौड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विस्तृत जानकारी देते हुए सीएलसी निदेशक इंजीनियर श्रवण चौधरी ने बताया कि नीट और जेईई में चयनित सीएलसी के छात्रों तथा उनके अभिभावकों का सम्मान करने के लिए हर वर्ष सीएलसी में विजयोत्सव का आयोजन किया जाता है, इसी कड़ी में इस साल विजयोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्री राजेंद्र राठौड़ ने चयनित छात्रों तथा उनके अभिभावकों बधाई देते हुए अपने संबोधन में कहा की जब मैं सम्मानित होते हुए अभिभावकों के चेहरे की चमक देखता हूं तो उनका सीएलसी के प्रति अगाध स्नेह महसूस होता है की उनके बच्चो को सीएलसी ने कितना तराशा है और आज ऐसे संस्थान सीएलसी में आकर मैं अपने आपको बहुत ज्यादा गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। राठौड़ ने बताया की आज के इस आधुनिक युग में सीएलसी की एकमात्र ऐसा संस्थान है जो संस्कार के साथ शिक्षा प्रदान करते हुए सफलता दिलाने में यकीन रखता है।उन्होंने कहा की यहा विजय भी है और उत्सव का माहौल भी है। राठौड़ में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की आप भाग्यशाली है की आपको सीएलसी जैसे संस्थान में पढ़ने का मौका मिला है।


सीएलसी निदेशक इंजीनियर श्रवण चौधरी ने अपने संबोधन में कहा की सीएलसी अपनी शुरुआत से ही प्रतिभाओं को तलाशकर तराशने का काम करती आई है और अब सीएलसी अपने अभियान 3.0 पर काम कर रही है। 3.0 के बारे के बताते हुए चौधरी ने कहा की सीएलसी 2 पीढ़ियों को पढ़ा चुकी है और ऐसे कई उदाहरण दिए जिनमे विजयोत्सव में सम्मानित हो रहे छात्रों के माता या पिता भी सीएलसी में पढ़कर इसी विजय मंच पर सम्मानित हो चुके है। चौधरी ने कहा की दो पीढ़ियों को पढ़ाने के बाद अब सीएलसी युवा और अपडेटेड सोच वाले सीएलसी सीईओ साहिल चौधरी और सीएलसी सीओओ समर चौधरी के नेतृत्व में तीसरी पीढ़ी को सफलता दिलाने के लिए तैयार है। चौधरी ने बताया की सीएलसी की शुरुआत के समय एक सपना देखा था की हर गांव से डॉक्टर, इंजीनियर बनाना है और सीएलसी का यह सपना पूरा हो चुका है। इसके लिए चौधरी ने सभी छात्रों तथा अभिभावकों का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान इस वर्ष एम्स दिल्ली में प्रवेश पाने वाले ओजल राव, स्वीटी ढाका और सुनील कुमार तथा आईआईटी बॉम्बे में चयनित प्रशांत मीणा, आईआईटी बीएचयू में चयनित घनेंद्र जुरासिया तथा आईआईटी गुवाहाटी में चयनित मुकुल यादव ने मंच से अपने विचार साझा करते हुए अपनी सफलता में सीएलसी के योगदान के लिए सीएलसी तथा पूरी शिक्षक टीम का आभार जताया। विजयोत्सव के दौरान चयनित छात्रों को 10 लाख से ज्यादा के नकद पुरस्कार का वितरण किया गया। सीएलसी सीईओ साहिल चौधरी ने बताया की 2 दिवसीय विजयोत्सव के पहले दिन 1000 चयनित छात्रों का सम्मान किया गया है और कल दुसरे दिन भी लगभग एक हजार छात्रों का सम्मान किया जायेगा। इस दौरान सीएलसी सीओओ समर चौधरी, सीएलसी एचआर हेड वीरेंद्र चौधरी तथा समस्त शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सीएलसी परिवार ने विजयोत्सव में पधारने वाले सभी छात्रों, अभिभावकों तथा शुभचिंतकों का आभार जताया।

Comments are closed.