सीएलसी संस्थान ने नीट-जेईई के लिए टेस्ट सीरीज की शुरुआत की…
एनसीईआरटी आधारित टेस्ट सीरीज से छात्र परीक्षा की तैयारी को सशक्त बना सकेंगे
सीएलसी संस्थान ने नीट और जेईई के प्रतियोगियों के लिए विशेष टेस्ट सीरीज शुरू की है। सीएलसी के सीईओ साहिल चौधरी ने जानकारी दी कि नीट के विद्यार्थियों के लिए बायो केम टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें कुल 57 टेस्ट होंगे। इस टेस्ट सीरीज के माध्यम से छात्र 9180 एग्जाम-ओरिएंटेड सवालों का अभ्यास कर सकेंगे। यह सीरीज पूरी तरह से एनसीईआरटी के अनुसार तैयार की गई है। वहीं, जेईई के विद्यार्थियों के लिए डीटीएस टेस्ट सीरीज शुरू की गई है, जिसमें 45 टेस्ट के माध्यम से 2800 सवालों का अभ्यास कराया जाएगा। यह सीरीज भी परीक्षा केंद्रित है, ताकि छात्रों को अपनी तैयारी को और बेहतर बनाने का मौका मिल सके।
Comments are closed.