सीकरः दो साल बाद भरा गणेश मंदिर परिसर, गणेश चतुर्थी पर लगी भक्तों की भीड़
सीकर के फतेहपुर गेट स्थित गणेश मंदिर में आज चतुर्थी पर भक्तों की भीड़ लगी रही. आज भी करीब एक लाख श्रद्धालुओं के दर्शन करने की संभावना है. गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान का फूलों से विशेष श्रृंगार भी किया.
सीकर में कोरोना के चलते 2 साल बाद फतेहपुरी गेट मंदिर पर स्थित गणेश मंदिर के मेले का आयोजन हो रहा है. आज गणेश चतुर्थी के दिन सुबह 4 बजे से भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था. सीकर के फतेहपुर गेट स्थित गणेश मंदिर में आज चतुर्थी पर भक्तों की भीड़ लगी रही. दर्शनों के लिए भक्तों को सुभाष चौक से ही बैरिकेडिंग में लगना पड़ा.

Comments are closed.