सीकर अमृता हाट मेले का समापन, 39 लाख की बिक्री…
महिला उद्यमियों के उत्पादों को मिला बढ़ावा, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए
सीकर में आयोजित अमृता हाट मेले का सोमवार को समापन हुआ, जहां अंतिम दिन 39 लाख रुपये की बिक्री हुई। महिला उद्यमियों के उत्पादों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से यह मेला लगाया गया था। समापन समारोह में एडीएम रतन कुमार, जिला परिषद सीईओ राजपाल यादव सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। उत्कृष्ट साज-सज्जा, सर्वाधिक बिक्री और राजस्थानी व्यंजनों के लिए विभिन्न समूहों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने तलवार नृत्य, कच्छी घोड़ी और गिंदड़ नृत्य की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।
Comments are closed.