सीकर का अहिंसा सर्किल इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज…

सर्वधर्म प्रतीक और अनूठी डिजाइन ने दिलाई खास पहचान

सीकर का अहिंसा सर्किल अपनी अनोखी डिजाइन और सर्वधर्म प्रतीक चिन्हों के कारण इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है। सर्किल के निर्माता डॉ. वीके जैन को शनिवार को इस उपलब्धि का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। अहिंसा सर्किल का सर्वधर्म द्वार जर्मन सिल्वर से निर्मित है, जिसमें 29 धर्मों के साथ नास्तिकता का प्रतीक और 84 स्वास्तिक डिज़ाइन उकेरे गए हैं।

यह सर्किल 2017 में बनकर तैयार हुआ और इसे आठ प्रमुख धर्मगुरुओं की उपस्थिति में लोकार्पित किया गया। 1975 में आवंटित इस स्थान पर 22 वर्षों बाद निर्माण पूरा हुआ। भगवान महावीर स्वामी के 2550वें निर्माण दिवस पर घोषित इस परियोजना का आज इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज होना सीकर के लिए गर्व का विषय है।

Comments are closed.