सीकर की मोनिका जाखड़ ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में जीते दो मेडल…

50 मीटर राइफल इवेंट में गोल्ड और ब्रॉन्ज पर किया कब्जा, जॉब छोड़ कर चुना शूटिंग का सफर

सीकर की बेटी मोनिका जाखड़ ने भोपाल में आयोजित 67वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 50 मीटर राइफल 3 प्रोन इवेंट में गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। दासा की ढाणी निवासी मोनिका पहले भी इंटरनेशनल और नेशनल लेवल पर 20 से अधिक मेडल जीत चुकी हैं। साउथ कोरिया और इंडोनेशिया में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी मोनिका तीन इवेंट्स—50 मीटर प्रोन, 50 मीटर 3 पोजिशन, और 10 मीटर एयर राइफल—में माहिर हैं।

दिल्ली से एमबीए करने के बाद 8 लाख सालाना की जॉब छोड़कर शूटिंग को अपनाने वाली मोनिका ने अपने पिता विजयपाल जाखड़ की मदद से इस खेल में कदम रखा। शुरुआती छह महीने किराए की राइफल से ट्रेनिंग कर नेशनल क्वालीफाई किया। मोनिका ने बताया कि माता-पिता और कोच दीपेंद्र सिंह शेखावत व ओमप्रकाश चौधरी का सहयोग उनकी सफलता की बुनियाद है।

Comments are closed.