सीकर की सुमित्रा झूरिया व नताशा सैनी का 68वीं राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन…

राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए सुमित्रा और नताशा रवाना होंगी छत्रपति शिवाजी नगर

सीकर की सुमित्रा झूरिया और नताशा सैनी का 68वीं राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के अंडर-19 छात्रा वर्ग टीम में चयन हुआ है। सुमित्रा झूरिया राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 24 जनवरी को छत्रपति शिवाजी नगर, महाराष्ट्र के लिए रवाना होंगी। वहीं, राउमावि हांसपुर (श्रीमाधोपुर) की 12वीं की छात्रा नताशा सैनी भी इस प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई हैं। शारीरिक शिक्षक सत्यनारायण घोसल्या ने बताया कि नताशा वर्तमान में राउमावि मूंडरू में चल रहे नेशनल स्तर के कैंप में भाग ले रही हैं। यह उपलब्धि दोनों विद्यार्थियों के लिए गर्व की बात है।

Comments are closed.