सीकर के आस्तिक तिवाड़ी ने राज्य युवा महोत्सव में फड़ चित्रकला में पहला स्थान हासिल किया…
राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री के समक्ष कला प्रदर्शन का मिलेगा अवसर
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में सीकर के आस्तिक तिवाड़ी ने फड़ चित्रकला में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। विजेता को 50,000 रुपए नकद, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अब आस्तिक दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रधानमंत्री के सामने अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
आस्तिक ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरु यादवेंद्र भार्गव को दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार अंकुर ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। फड़ लोक कला के संरक्षण के उनके प्रयासों के लिए आस्तिक को पहले ही श्रीमाधोपुर नगर पालिका ने स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
Comments are closed.