सीकर के प्रतीक श्योकंद जूनियर वर्ल्डकप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे…

10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में दिखाएंगे प्रतिभा, जर्मनी में होगा टूर्नामेंट

सीकर के स्वामी केशवानंद शिक्षण संस्थान के छात्र प्रतीक श्योकंद का चयन 10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर वर्ल्डकप के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 8 से 12 मई तक जर्मनी के सुहल शहर में आयोजित होगी। संस्थान के खेल प्रभारी राहुल ढाका ने यह जानकारी दी। प्रतीक की इस उपलब्धि पर संस्थान निदेशक रामनिवास ढाका, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Comments are closed.