सीकर जिले में महालक्ष्मी ज्वेलर्स चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार…
चोरों ने चुरू जिले में भी किया था 2.70 करोड़ का चोरी, अब सीकर पुलिस पूछताछ में जुटी
सीकर जिले के दांतारामगढ़ क्षेत्र के दांता गांव में महालक्ष्मी ज्वेलर्स में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी एक ही गैंग से ताल्लुक रखते हैं और उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर रही है।
यह मामला 25 दिन पहले चुरू जिले के रतनगढ़ से जुड़ा हुआ है, जहां चोरों ने 2.70 करोड़ रुपये के जेवरात और नगदी चुराई थी। पुलिस ने इस मामले में अजय सिंह बावरी, भागीरथ बावरी और यादराम बावरी को गिरफ्तार किया था, जिन्होंने पूछताछ में दांता के महालक्ष्मी ज्वेलर्स में भी चोरी की वारदात को कबूल किया। 10 अगस्त को चोरों ने ज्वेलर्स की छत के रास्ते घुसकर 60 लाख रुपये के जेवरात चुरा लिए थे। फिलहाल, आरोपी चार दिन के पुलिस रिमांड पर हैं, और उनसे यह जानकारी भी मिली है कि वे लंबे समय तक रैकी करने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं।
Comments are closed.