सीकर में अपोलो फार्मेसी स्टोर का उद्घाटन, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने की पहल

सीकर में अपोलो फार्मेसी स्टोर का उद्घाटन, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने की पहल

सीकर में अपोलो फार्मेसी स्टोर का उद्घाटन, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने की पहल

सीकर। न

वलगढ़ रोड स्थित नए अपोलो फार्मेसी स्टोर का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने फीता खोलकर स्टोर का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि शहर में इस तरह की स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार आमजन के लिए काफी लाभकारी साबित होगा और इससे लोगों को गुणवत्तापूर्ण दवाइयों और सेवाओं तक आसानी से पहुंच मिलेगी। अपोलो की ओर से जानकारी देते हुए एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट नवीन साहनी ने बताया कि यह पहल केवल बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे सीकर में स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने बताया कि कंपनी की योजना आने वाले समय में सीकर में और भी फार्मेसी स्टोर खोलने की है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को नवलगढ़ रोड के साथ-साथ पिपराली रोड पर भी एक नए स्टोर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष सुरेश सैनी, अपोलो फार्मेसी के जीएम ऑपरेशन्स निखिल सिंह, राजस्थान बीओटी एग्जीक्यूटिव शाहरूख मनियार सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। स्टोर पर ग्राहकों के लिए मुफ़्त होम डिलीवरी, रिफिल रिमाइंडर प्रोग्राम और समय-समय पर सामुदायिक स्वास्थ्य शिविर जैसी मूल्यवर्धित सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

Comments are closed.