वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से सीकर में आज बादल छाए रहने और बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि पिछले दिन यह 16.8 डिग्री था। 1 मार्च को भी हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी, लेकिन इसके बाद मौसम शुष्क हो जाएगा और तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
Comments are closed.