सीकर में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार…

पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल और अन्य उपकरण किए जब्त

सीकर की कोतवाली थाना पुलिस और साइबर टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लैपटॉप, वाई-फाई राउटर, छह मोबाइल फोन और अन्य उपकरण जब्त किए गए हैं। पुलिस पूछताछ में जुटी है। इस कार्रवाई में साइबर और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही।

Comments are closed.