सीकर में शीतलहर के कम होने के बावजूद कोहरे का असर लगातार दूसरे दिन भी दिखा। सुबह 9 बजे तक जिले के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर में आज सुबह न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा, जबकि सोमवार को यह 9.5 डिग्री था। मौसम विभाग ने बताया कि 25 और 26 दिसंबर को आसमान साफ रहेगा।
27 दिसंबर से प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने के कारण बारिश और ओले गिरने की संभावना है। जयपुर मौसम केंद्र ने शेखावाटी क्षेत्र में येलो अलर्ट जारी करते हुए सीकर में बारिश और ओले गिरने की प्रबल संभावना जताई है। इस बदलाव से क्षेत्र में ठंड और बढ़ने की उम्मीद है।
Comments are closed.