सीकर में गंदे पानी की सप्लाई पर नाराजगी, वार्ड 29 के निवासियों ने किया प्रदर्शन…
राधा दामोदर मंदिर क्षेत्र में 15 दिनों से दूषित पानी की शिकायत, कार्रवाई की मांग
सीकर शहर के वार्ड 29 में राधा दामोदर मंदिर के पास रहने वाले लोगों ने 15 दिनों से गंदे पानी की सप्लाई को रोकने और साफ पानी उपलब्ध कराने की मांग को लेकर जलदाय विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि विभाग की ओर से सप्लाई किए जा रहे पानी में गंदगी और दुर्गंध आ रही है, जिससे स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है।
प्रदर्शन के दौरान गिरीश प्रधान, महेश प्रधान, नरेश प्रधान, महावीर सोनी, सीताराम शर्मा, विशंभर सोनी, सज्जन गाड़ोदिया, श्यामसुंदर सोनी, इंद्र शर्मा, राजेश जड़िया और जोगेंद्र सोनी सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे। वाशिंदों ने समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
Comments are closed.