सीकर में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया, 70 जनों को किया गया सम्मानित…

जिला स्टेडियम में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने किया ध्वजारोहण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और परेड ने बढ़ाया उत्साह

सीकर के जिला स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने ध्वजारोहण किया। सुबह 8:40 बजे शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कार्यक्रम शुरू हुआ। मंत्री खर्रा ने परेड का निरीक्षण कर सलामी दी। एडीएम रतन कुमार ने महामहिम राज्यपाल के संदेश का पठन किया। कार्यक्रम में शहीद वीरांगनाओं और स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। छात्रों ने देशभक्ति गीतों, नृत्य, और व्यायाम के प्रदर्शन से समां बांधा। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 70 व्यक्तियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। ख्वाहिश शर्मा को राष्ट्रीय शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतने और मयंक स्वामी को ISRO के चंद्रयान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विशेष रूप से सराहा गया। कार्यक्रम का समापन यूडीएच मंत्री के प्रेरणादायक भाषण से हुआ।

Comments are closed.