सीकर में चौधरी चरण सिंह की जयंती पर तिरंगा ट्रैक्टर रैली…
भारतीय किसान यूनियन और जाट समाज ने सरकार के खिलाफ आंदोलन की दी चेतावनी
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सीकर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) और जाट समाज द्वारा तिरंगा ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में सैंकड़ों किसान और युवा ट्रैक्टरों पर सवार होकर शामिल हुए। रैली में देशभक्ति गीतों पर डीजे बज रहे थे, और किसान नारेबाजी करते हुए जयपुर बाईपास स्थित सांवली सर्किल से लेकर कल्याण सर्किल तक पहुंचे।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष नरेंद्र धायल ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का मानना था कि देश की समृद्धि का रास्ता खेत और खलिहान से निकलता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकारें किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रही हैं। धायल ने चेतावनी दी कि अगर सरकार किसानों की सुनवाई नहीं करती, तो शेखावाटी के किसान फिर से बड़े आंदोलन के लिए तैयार हैं, और सीकर के किसान दिल्ली की ओर कूच कर सकते हैं।
Comments are closed.