सीकर में जाट बोर्डिंग हाउस का 81वां स्थापना दिवस मनाया गया…

भामाशाहों का सम्मान, शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग की घोषणाएं

सीकर स्थित जाट बोर्डिंग हाउस संस्थान का 81वां स्थापना दिवस सोमवार को रणमल सिंह किसान ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। इस अवसर पर संस्था को सहयोग देने वाले भामाशाहों को माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने संस्थान को शिक्षा के क्षेत्र में किसानों और मजदूर वर्ग के छात्रों के लिए अहम योगदान देने वाला बताया।

समारोह में स्व. चौधरी रूघाराम मील और अन्य भामाशाहों ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लाखों रुपए के आर्थिक सहयोग की घोषणाएं कीं। कोषाध्यक्ष बनवारी लाल नेहरा ने संस्थान की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि अध्यक्ष गणेश बेरवाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रेणू महलावत और प्रेस सचिव हरीराम मील ने किया।

Comments are closed.