रविवार को सीकर-धोद बाइपास चौराहे स्थित जानकी मार्बल मंडी में पौषबड़ा का आयोजन किया गया। मंडी के संचालक राकेश कालेर ने बताया कि चौराहे पर स्थित ठाकुर जी के मंदिर में पौषबड़ा भोग चढ़ाकर लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।
इस आयोजन में धोद बाइपास चौराहे के सभी मार्बल व्यापारी योगदान देने के लिए आगे आए। प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष शिव भगवान नागा, सिहोट सरपंच झाबर सिंह ओला, प्यारेलाल खीचड़, परमेश्वर सैनी, बनवारी लाल और रोहिताश खीचड़ सहित कई सदस्य इस अवसर पर मौजूद रहे।
Comments are closed.