सीकर में CET-2024: तीन दिनों में 30,324 उम्मीदवार देंगे परीक्षा….
22 से 24 अक्टूबर तक 18 परीक्षा केंद्रों पर होगी CET परीक्षा, सुरक्षा के सख्त इंतजाम
सीकर जिले में समान पात्रता परीक्षा (CET-2024) का आयोजन शुरू हो चुका है, जो 22 से 24 अक्टूबर तक चलेगा। परीक्षा में 30,324 उम्मीदवार हिस्सा लेंगे, जिसके लिए जिलेभर में 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा प्रतिदिन दो पारियों में आयोजित की जा रही है, पहली पारी सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं समन्वयक रतन कुमार ने बताया कि उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है, क्योंकि गेट परीक्षा से एक घंटा पहले बंद कर दिया जाएगा।

परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं, जिसमें राइफलधारी गार्ड और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए प्रत्येक केंद्र पर 2-2 वीडियोग्राफर तैनात किए गए हैं। इस परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अनुचित गतिविधि या नकल की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सुरक्षा गार्डों के साथ-साथ प्रश्न पत्रों की सुरक्षा और वितरण के दौरान विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसके अलावा, विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
Comments are closed.