सीकर में नीट की तैयारी कर रही 17 साल की नाबालिग ने आत्महत्या कर ली। वह कोटपुतली-बहरोड़ क्षेत्र की निवासी थी और दो वर्षों से सीकर के मोहल्ला नायकान में किराए के मकान में रह रही थी। रविवार रात को उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना रात 10:30 बजे मिली। अन्य किराएदारों ने देर शाम तक उसे बाहर नहीं देखा तो दरवाजा खटखटाया। जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो पुलिस को बुलाया गया। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि उसने कपड़े सुखाने की रस्सी से फंदा बनाकर आत्महत्या की थी। मामले की जांच जारी है।
Comments are closed.