सीकर में पैंथर का मूवमेंट बढ़ा, सेवानिवृत शिक्षक के खेत में देखा गया…

किसानों ने फसल नुकसान का मुआवजा मांगा, वन विभाग की टीम अंधेरे में नहीं कर सकी ट्रेंकुलाइज

सीकर के शहरी क्षेत्र के नजदीक पैंथर के मूवमेंट में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को श्यामपुरा पूर्वी के पास थालोड़ा की ढाणी में सेवानिवृत शिक्षक हरदेवाराम बोराण के खेत में पैंथर देखा गया। सूचना मिलने के बाद जयपुर से ट्रेंकुलाइज टीम मौके पर पहुंची, लेकिन अंधेरे के कारण पैंथर को ट्रेंकुलाइज नहीं किया जा सका। इस दौरान किसानों और वन विभाग की टीम के बीच सरसों की फसल को हुए नुकसान पर मुआवजे को लेकर बहस होती रही।

रात आठ बजे वन विभाग की टीम बिना सफलता लौट आई, लेकिन उनका दावा है कि इलाके की निगरानी जारी है। इस साल में यह तीसरी बार है जब शहर के पास पैंथर का मूवमेंट देखा गया है, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। पैंथर के दिखाई देने पर किसानों ने मुआवजे की मांग की, क्योंकि ट्रेंकुलाइज टीम के वाहन के प्रवेश से फसल में नुकसान हुआ। वन विभाग ने शुक्रवार को रेस्क्यू का कार्य पूरा करने की योजना बनाई है।

Comments are closed.