सीकर में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, पुलिस कर रही जांच…
दो महीने बाद संभालने पहुंचे परिवार को मिली चोरी की जानकारी, बदमाशों पर शक
दादिया थाना इलाके के कुशालपुरा गांव में चोरों ने एक बंद मकान में सेंध लगा दी। जब मकान मालिक अमरनाथ बुटोलिया परिवार के साथ मकान संभालने पहुंचे, तो चोरी का खुलासा हुआ। उन्होंने पुलिस को रिपोर्ट देकर जांच की मांग की है।
अमरनाथ ने बताया कि उनका पुश्तैनी मकान भेरुजी मोड़ से निरवाणा की ढाणी जाने वाले रास्ते पर स्थित है, जहां फिलहाल कोई नहीं रहता। परिवार के सदस्य समय-समय पर इसे संभालते हैं। दो महीने पहले मकान को देखने के बाद जब वे अब पहुंचे, तो अंदर के कमरों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा हुआ था। हालांकि चोरी हुए सामान की पूरी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। उन्होंने गांव में कुछ युवकों पर शक जताया है, जो शराब पीकर उत्पात मचाते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Comments are closed.