सीकर में बढ़ने लगी गर्मी, तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी…
दो दिन उत्तरी हवाओं से मिलेगी राहत, 31 मार्च तक मौसम रहेगा शुष्क
सीकर में लगातार शुष्क मौसम के चलते गर्मी का असर तेज होने लगा है। न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे यह 17 डिग्री से अधिक हो गया है। हालांकि, 27 और 28 मार्च को उत्तरी हवाओं के प्रभाव से तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट की संभावना है।
फतेहपुर के कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को यह 14.3 डिग्री था। दोपहर में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचने से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है।
मौसम विभाग के अनुसार, 31 मार्च तक सीकर और आसपास के इलाकों में शुष्क मौसम बना रहेगा और कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, आने वाले दिनों में तापमान धीरे-धीरे और बढ़ सकता है।
Comments are closed.