सीकर में बदला मौसम, ठंडी हवाओं के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से सर्दी बरकरार, 8 मार्च से तापमान में होगी बढ़ोतरी
प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद ठंडी हवाओं का दबाव बना हुआ है, जिससे मौसम में ठंडक का अहसास हो रहा है। सीकर में आज न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि बीते दिनों इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 7 मार्च से प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी। मौसम केंद्र जयपुर ने अनुमान जताया है कि 8 मार्च तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट संभव है, जिसके बाद गर्मी बढ़ने लगेगी।
Comments are closed.