सीकर में बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट…
ओले गिरने और तेज हवाओं के साथ सर्दी बढ़ने के आसार, किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रही बारिश
सीकर जिले में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से मौसम पूरी तरह बदल गया है। बीती रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी जारी रही, जिससे तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र के अनुसार, न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि गुरुवार को यह 3.5 डिग्री था।
मौसम विभाग ने तेज हवाओं, ओले गिरने और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के कारण फसलों को सिंचाई का लाभ मिल रहा है, जिससे गेहूं, चना, जौ, सरसों जैसी फसलें लाभान्वित होंगी। हालांकि, बारिश के बाद घने कोहरे और न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते ठंड का प्रकोप बढ़ने की संभावना है।
Comments are closed.