सीकर में शीतलहर का प्रभाव लगभग 10 दिनों तक जारी रहने के बाद अब मौसम में बदलाव के संकेत मिले हैं। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से सोमवार को जिले में बारिश होने की संभावना है। रविवार को सीकर के न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर सुबह का तापमान 4.5 डिग्री रहा। इससे पहले शनिवार को यहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया था।
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, 23 दिसंबर से जयपुर और भरतपुर संभाग के 11 जिलों में बादल छाने और बारिश होने की संभावना है, जो 26-27 दिसंबर तक जारी रह सकती है। सर्द हवा का असर कम होने से जिले में तापमान में हल्की राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, दिसंबर के पहले 7 दिनों में सीकर में पारा माइनस में दर्ज हुआ था, जिसमें सबसे कम -2 डिग्री तापमान रहा।
Comments are closed.