सीकर में रात का तापमान गिरा, दिन में बढ़ेगी गर्मी…
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस खत्म, अगले एक हफ्ते तक रहेगा शुष्क मौसम
सीकर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर खत्म होने के बाद मौसम साफ हो गया है। अगले 4-5 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि शनिवार को यह 12.1 डिग्री था। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में सुबह और रात को भी गर्मी महसूस होगी, जबकि दोपहर की धूप तेज रहेगी। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, 27 मार्च तक मौसम शुष्क बना रहेगा।
Comments are closed.