सीकर में रोटरी क्लॉक टॉवर स्थापित…
गणतंत्र दिवस पर लुहारू स्टैण्ड के पास स्थापित किया गया क्लॉक टॉवर
सीकर नगर में गणतंत्र दिवस के दिन एक और लैंडमार्क ‘रोटरी क्लॉक टॉवर’ के रूप में स्थापित हुआ। रोटरी क्लब, सीकर द्वारा स्टेशन रोड़ पर लुहारू स्टैण्ड के समीप स्थापित इस क्लॉक टॉवर का उद्घाटन रविवार को राज्य के स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने किया।

रोटरी के पूर्व प्रांतपाल रो. डॉ. बलवन्तसिंह चिराना ने बताया कि रोटरी क्लॉक टॉवर न केवल समय प्रदर्शित करेगा, बल्कि शहर के सौन्दर्यकरण में एक और स्थायी स्थल के रूप में पहचान बनायेगा। उद्घाटन के अवसर पर खर्रा के साथ शहर विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेन्द्र पारीक, पूर्व सांसद सुमेधानन्द सरस्वती, पूर्व विधायक रतन लाल जलधारी, पूर्व चैयरमेन जीवण खान, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. कमल सिखवाल उपस्थित थे।

इस अवसर पर क्लब के प्रमुख सदस्य रो. डॉ. जी.एल. राठी, रो. डॉ. एस.एल. सोनी, रो. सुनील मोर, रो. डॉ. दीपक गर्ग, रो. डॉ. अमरसिंह कविया, रो. लक्ष्मीकान्त बियानी, रो. विनोद खण्डेलवाल, रो. डॉ. जितेन्द्र कचोलिया, रो. डॉ. दिव्या कचोलिया, रो. डॉ. अंकुश राठी, रो. डॉ. अनीता राठी, रो. रमेश गोयल, रो. संजय कुमावत, रो. सुशील अग्रवाल, रो. डॉ. प्रकाश सोनी, रो. किशोर पारीक, रो. भवानी सैनी, रो. विमल सारड़ा, रो. धीरज कंवर, रो. रश्मि सैनी, रो. शालीनी बियानी, रो. शिल्पा जैन, रो. एम.एल. अग्रवाल, रो. विनी सिंह, रो. विकास काबरा आदि उपस्थित थे।
Comments are closed.