सीकर में शराब विक्रेताओं का विरोध, डिपो प्रबंधक की हटाने की मांग…

आरएसबीसीएल डिपो प्रबंधक के खिलाफ उठी आक्रोश की आवाज, कार्रवाई की चेतावनी

सीकर में आरएसबीसीएल के डिपो प्रबंधक डॉ. दिनेश कुमार सैनी के खिलाफ शराब विक्रेताओं का आक्रोश खुलकर सामने आया। लाइसेंसधारियों ने डिपो के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए डिपो प्रबंधक को हटाने की मांग की। सेल्समैनों ने जिला आबकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि डिपो प्रबंधक की कार्यप्रणाली से सभी लाइसेंसधारी परेशान हैं।

आरोप है कि डॉ. सैनी द्वारा हफ्ता वसूली की जाती है, स्टॉक की लोडिंग और अनलोडिंग समय पर नहीं होती, और अपनी पसंदीदा कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए अनावश्यक पेटियां काटी जाती हैं। इसके अलावा, डिमांड की व्यवस्था 24 घंटे से पहले समाप्त कर दी जाती है, जिससे विक्रेताओं को समय पर माल नहीं मिल पाता। लाइसेंसधारियों ने चेतावनी दी कि अगर प्रबंधक को तुरंत नहीं हटाया गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। इसके बाद, राज्य सरकार ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन ने आदेश जारी कर डिपो प्रबंधक को हटा दिया है।

Comments are closed.