सीकर में सर्दी से राहत, तापमान में हुआ इजाफा…

चार दिनों की कड़ाके की ठंड के बाद तापमान में 6 डिग्री की बढ़ोतरी, हल्के बादल छाए

सीकर में बीते चार-पांच दिनों से जारी कड़ाके की सर्दी से आज राहत मिली। न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे ठंड का असर थोड़ा कम हुआ। कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर के अनुसार, मंगलवार को जहां न्यूनतम तापमान 0 डिग्री था, वहीं आज यह 6 डिग्री तक पहुंच गया। सुबह हल्के बादल छाए रहे, जिससे मौसम सुहावना बना रहा। हालांकि, बीते दिनों कोहरा नहीं रहा, लेकिन तापमान बेहद कम होने के कारण ओस जमती रही।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर भारत में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से हवाओं का रुख बदलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल, 3 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन उसके बाद नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने से प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाने और बारिश होने की उम्मीद है।

Comments are closed.