सीकर में साप्ताहिक समीक्षा बैठक, विभिन्न मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश…

कलेक्टर ने मादक पदार्थों की बिक्री और चाइनीज मांझे की बिक्री पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए।

सीकर कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कलेक्टर मुकुल शर्मा ने पुलिस प्रशासन को चाइनीज मांझे की बिक्री करने वाले व्यापारियों और विक्रेताओं के खिलाफ छापामार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने नवलगढ़ रोड और पिपराली रोड के पास कोचिंग संस्थानों के आस-पास मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए टीम गठित करने की भी बात कही।

कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को विभिन्न आयोगों और अधिकारियों के मामले तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। इसके अलावा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नकारा पड़े बोरवेल बंद कराने और शेष कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिए गए। बैठक में एडीएम रतन कुमार, एडीएम भावना शर्मा, सीईओ राजपाल यादव सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Comments are closed.