सीकर में स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 की तैयारी तेज, मॉक टीम आई…

नगर परिषद अधिकारी और कार्मिक पूरी तरह से सफाई व्यवस्था सुधारने में जुटे हैं।

सीकर में स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। कुछ दिन पहले डीएलबी से मॉक टीम सीकर पहुंची थी, जिसने शहर में स्वच्छता से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की और अधिकारियों से फीडबैक लिया। अगले महीने फरवरी के पहले सप्ताह में स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम आने की संभावना है।

पिछली बार की तुलना में नगर परिषद इस बार सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए अधिक गंभीर है। सीवर और ड्रेनेज सिस्टम के मुद्दे भी इस बार रैंकिंग को प्रभावित कर सकते हैं। नगर परिषद के आयुक्त शशिकांत शर्मा ने कहा कि सीकर की रैंक सुधारने के लिए प्रत्येक शहरवासी का सहयोग आवश्यक है। जन भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए कचरे का अलग-अलग संग्रहण किया जा रहा है और स्वच्छता के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं।

Comments are closed.