राजस्थान के सीकर जिले में 19 साल की लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। वह 24 जनवरी की सुबह 10 बजे ननिहाल से अपने गांव के लिए निकली थी, लेकिन अब तक वापस नहीं लौटी। लड़की की मां ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
परिवार ने आसपास और रिश्तेदारों में तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। जाते वक्त वह आधार कार्ड और मोबाइल साथ लेकर गई थी, लेकिन उसका फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Comments are closed.