सीकर में 29.88 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार…

पुलिस को देख बाइक भगाने की कोशिश, ड्रग तस्करी से जुड़े खुलासे संभव

सीकर जिले की गोकुलपुरा थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान 29.88 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। किशनाणा जोहड़ा के पास पुलिस को देखकर दोनों बाइक सवार भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास हेरोइन मिली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक कुमावत (23) और सुरेंद्र जाखड़ (27) के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में ड्रग तस्करी से जुड़े और खुलासे होने की संभावना है।

Comments are closed.