सीकर में 50 लाख की फिरौती मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार…
होटल पर फायरिंग कर धमकी देने का मामला, एक आरोपी को कोटपूतली जेल से पकड़ा
सीकर जिले की खंडेला थाना पुलिस ने होटल संचालक से 50 लाख की फिरौती मांगने और फायरिंग करने के मामले में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। 6 अक्टूबर 2024 को श्रीश्याम होटल एंड रेस्टोरेंट के संचालक ने पुलिस को सूचना दी थी कि होटल के बाहर बदमाशों ने फायरिंग कर फिरौती की मांग की थी और जान से मारने की धमकी दी थी।
पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दी। मुख्य आरोपी अवतार उर्फ बंटी पहलवान (23) को कोटपूतली जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है।
Comments are closed.