सीकर व्यापार संघ ने मनाया होली स्नेह मिलन समारोह…
बांसुरी व चंग की धुन पर झूमे व्यापारी, सैकड़ों ने लिया भाग
सीकर। शहर के मैना सदन सीकर व्यापार संघ ने होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया ।जिसकी शुरुआत गणेश वंदना से की गई ।बांसुरी वादक मोनटू पारीक व चंग पर अभिजित शर्मा ने लोगो का दिल जीत लिया कार्यकर्म के मुख्य अतिथि पालवास घाम के संत श्री चन्द्रमा दास जी महाराज भाजपा नेता राजकुमार जोशी थे ।

मंच पर मुख्य संरक्षक पनालाल सारडा संस्थापक राधेश्याम पारीक अध्यक्ष दयाल सिंह शेखावत ,कार्यकारी अध्यक्ष हरिराम मील ,संरक्षक महेन्द्र लोहिया ,मदन प्रकाश मावलिया ,पुजा शर्मा मौजूद थे ।महामंत्री कैलाश स्वामी ने बताया कार्यकर्म तीन घन्टे तक चला जिसमे काशी प्रसाद माऊका, श्याम सुंदर पारीक धोद, अनिल शर्मा, कृष्ण मित्तल,राणीसती रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष रामचन्द्र चौघरी ,शीतला चौक व्यापार संघ के अध्यक्ष दिनदयाल शर्मा ,घन्टा घर व्यापार संघ के अध्यक्ष शम्भू जोगाणी ,चांन्द पोल गेट व्यापार संघ के अध्यक्ष नाथूराम ओला , सालासर स्टेन्ड व्यापार संघ के अध्यक्ष कैलाश पारासर ,नानी गेट व्यापार संघ के संयोजक दिनदयाल शर्मा ,राजकुमार बोहरा ,सुभाषचौक शिव प्रशाद जालान ,बजाज रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष अशोक कलावटीया, स्टेशन रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष चौघरी जसवीर भूकर ,पिपराली रोड व्यापार संघ कै अध्यक्ष सुनील कौशिक,गोरीशंकर शर्मा ,नन्द सिह नरूका भवरलाल जांगिड ,भगवान सिंह राहड ,मनोज प्रधान ,मुना अग्रवाल सहित सैकडो व्यापारियों ने कार्यकर्म मे भाग लिया । मंच का संचालन प्रो बीडी सिन्धी ने किया।
Comments are closed.